यह किताब ऐसे 21 तरीके बताती हैं, जिनसे हम अपनी टालमटोल करने की आदत से निजात पा सकते हैं और ज़्यादा से ज़्यादा काम कर सकते हैं। इसमें टेक्नोलाजी को अपने समय पर हावी न होने देने जैसी कई नई जानकारियाँ दी गई हैं।
सम्पूर्ण चाणक्य निति . मुर्ख व्यक्ति वस्तुत: दो पैरो वाला पशु ही होता है l कारण कि वह अपने आचार -व्यवहार, वाणी द्वारा अन्य लोगो को वैसे ही पीड़ा पहुँचता...
Parvarish Ke Niyam प्रेम और समर्थन: बच्चे के जीवन में माता-पिता का सबसे महत्वपूर्ण योगदान उनके प्रति बिना शर्त प्रेम और समर्थन देना है। इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है।...
लक्ष्य (उम्मीद से पहले पाएँ हर मनचाही चीज ) Author- Brian Tracy
कुछ व्यक्ति अपने सभी लक्ष्य क्यों हासिल कर लेते है, जबकि बाकी लोग बेहतर जिंदगी के सिर्फ सपने देखते रह जाते है ? बेस्टसेलिंग लेखक ब्रायन ट्रेसी आपके सपनो को साकार करने का ऐसा रास्ता दिखाते है, जिस पर चल कर लाखो लोगो ने शून्य से शुरू करके महान सफलता हासिल क़ी है I इस पुस्तक में ट्रेसी ने अनिवार्य सिद्धांत बताते है, जिनकी मदद से आप भी अपने सपने साकार कर सकते है I
१ लक्ष्य कैसे तय करे और उन्हे हासिल कैसे करे? ट्रेसी इसका एक सरल, सशक्त और असरदार तरीका बताते है, जिसका प्रयोग करके दस लाख से ज्यादा लोगो ने असाधारण परिणाम पाए है I
२ ट्रेसी के बताए इक्कीस सिद्धांतो और चलकर आप किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते है - चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो I इसके अलावा इससे आप यह भी सीखेगे कि अपनी व्यक्तिगत शक्तियों को कैसे पहचाने,आपके जीवन में सबसे मूल्यवान क्या है और भविष्य में अपनी मनचाही उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए ध्यान कैसे केंद्रित करे I ट्रेसी बताते है कि आप अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ा सकते है, राह में आने वाली हर समस्या या बाधा को कैसे सुलझा सकते है, मुशिकलों से कैसे उबर सकते है, चुनौतियों से कैसे निबट सकते है और हर लक्ष्य को हासिल कैसे कर सकते है I सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पुस्तक में आप सफलता का एक आजमाया हुआ सिस्टम सीखेगे, जिसका प्रयोग आप जिंदगी भर कर सकते है I
Karya Ke Niyam सफलता प्राप्त करने और कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना आवश्यक है। यहाँ कार्य के कुछ नियम दिए गए हैं:...
HERO (THE SECRET) Author- Rhonda Byrne
कल्पना करे कि एक नक्शा है, जो आपको दिखाता है कि आप जहा है, वहाँ से आप कैसे उस जगमगाते, समृद्ध, संतुष्टिदायक और भव्य जीवन तक पहुच सकते है, जिसके आप कभी सपने देखते थे I कल्पना करे कि यह नक्शा आपको उस जीवन तक पहुँचने की यात्रा का हर कदम दिखाता है I यह दिखाता है कि बाधाओ के पार रास्ता कैसे खोजे, चुनोतियो से कैसे उबरे, विपरीत संभावनाओ की अवहेलना कैसे करे और आपमें छुपी उस शक्तिशाली योग्यता और गुणों को कैसे पहचाने, जिनकी जरूरत आपको अपनी यात्रा में विजय पाने के लिए है I
आप अपने हाथो में एक ऐसा ही नक्शा थामे हुए है I यह आपके जीवन का नक्शा है - यह महानता तक पहुचने का नक्शा है I
आज के संसार के बारह सबसे सफल लोग इस नक़्शे पर चले है I वे अपनी असंभव दिखने वाली यात्राओ के बारे में बता रहे है और यह दिखा रहे है कि आप हर उस चीज के साथ पैदा हुए थे, जिसकी जरुरत आपको अपना सबसे महान सपना पूरा करने के लिए है - और ऐसा करके आप अपना मिशन पूरा कर लेगे तथा सचमुच संसार को बदल देगे I
इसलिए यहाँ आप इस पृथ्वी पर आए है I
चाणक्य नीति Author- Chanakya
विष्णुगुप्त चाणक्य एक असाधारण बालक थे I उनके पिता चणक एक शिक्षक थे I वह भी शिक्षक बनना चाहते थे I उन्होंने तक्षशिला विश्ववविधालय में राजनीति और अर्थशास्त्र की शिक्षा ग्रहण की I इसके पूर्व वेद, पुराण इत्यादि वैदिक साहित्य का उन्होंने किशोर वय में ही अध्ययन कर लिया था I
उनकी कुशाग्र बुद्धि और तार्किकतां से उसके साथी तथा शिक्षक भी प्रभावित थे ; इसी कारण उन्हें ' कौटिल्य ' भी कहा जाने लगा I अध्ययन पूरा करने के बाद तक्षशिला विश्ववविधालय में ही चाणक्य अध्यापन करने लगे I इसी दौर में उत्तर भारत पर अनेक विदेशी आक्रमणकारियों की गिद्ध दृष्टि पड़ी, जिनमे सेल्यूकस, सिकंदर आदि प्रमुख है Iपरन्तु चाणक्य भारतवर्ष को एकीकृत देखना चाहते थे I अत: उन्होंने तक्षशिला में अध्यापन-कार्य छोड़ दिया और राष्ट्र सेवा का व्रत लेकर पाटलिपुत्र आ गए I
चाणक्य का जीवन कठोर धरातल पर अनेक विसगतियों से जूझता हुआ आगे बढ़ा I कुछ लोग सोच सकते है कि उनका जीवन -दर्शन प्रतिशोध लेने की प्रेरणा देता है; लेकिन चाणक्य का प्रतिशोध निजी प्रतिशोध न होकर सार्वजनिक प्रतिशोध था I उन्होंने जनता के दुःख: दर्द को देखा और स्वय भोगा था I उसी का फरियाद लेकर राजा से मिले थे