kushal-bharat-osho
  • SKU: KAB0981

Kushal Bharat [Hindi]

₹ 131.00 ₹ 175.00
  • Product Type: Book
  • Barcode: 9789385200410
DESCRIPTION

Kushal Bharat [Hindi] by

Osho Siddhartha

Publisher: Oshodhara

कुशल भारत

जापान की चतुर्दिक सफलता के पीछे कौशल चक्र (क्वालिटी सर्किल ) का हाथ है और कौशल चक्र अभियान की सफलता के पीछे गौतम बुद्ध के अष्टागिक मार्ग पर आधारित आत्म एवं नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम कौशल फोरम का I भारत के कतिपय उधमौ ने कौशल - चक्र को तो अपनाने की कोशिश की, लेकिन कौशल फोरम की उपेक्षा कर दी, फलत : इस देश में कौशल अभियान बहुत सफल नहीं हुआ I साऊथ ईस्टर्न कोलफोल्डस लिमिटेड में भारत में प्रथम बार मेरे नेतृत्व में कौशल अभियान का प्रयोग समग्र रूप में किया गया I प्रथम दो वर्षो में ३,००० से भी अधिक निर्मिर्त कौशल चक्रो, कौशल अभियान में ६०,००० कर्मियों की सीधी भागीदारी, खदान दुर्घटनाओ में ३०% की कमी और वर्ष ९५-९६ में ५१० करोड़ रूपये का लाभांश न केवल श्रमिको के बीच इस अभियान की लोकप्रियता, बल्कि उधम स्तर पर इसकी सफलता प्रमाणित करने के लिए काफी है I कौशल - अभियान वस्तुत: एक टीम (Team – Training, Education And Motivation) विकास  कार्यक्रम है i यह व्यक्ति में कौशल प्रज्ञा जगाकर तहत समूह में कौशल- चक्र का गठन कर टीम- विकास की प्रक्रिया आरंभ करता है i यह आत्म प्रबंधन तथा तंत्र - प्रबंधन के दो तटों के बीच से कौशल गंगा प्रवाहित करता है i

प्रस्तुत पुस्तक की विषय -वस्तु विशेष रूप से कौशल फोरम में भाग लेने वाले प्रशिक्षओ को ख्याल में रखकर तैयार की गई है i आशा है, उनके लिये यह उपादेय होगी, साथ ही कुशल भारत के नाव-निर्माण की दिशा भी प्रशस्त करेगी i भारत के हर उधम में, भारतीय रेल में, सरकारी विभागों में, ग्राम-पंचायत एवं नगरपालिकाओं में यह अभियान प्रारम्भ करने की जरूरत है i केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्री, सार्वजनिक  तथा निजी उधमो के अध्यक्ष इस दिशा में जितना शीघ्रः पहल करे, राष्ट्र उतना ही आभारी होगा i कौशल अभियान वस्तुत: भारत के सर्वागीण विकास का श्रेष्ठतम विकल्प है i

RECENTLY VIEWED PRODUCTS

BACK TO TOP