Skip to product information
1 of 1

Manjul Publication

Swayam me Vishwas [Hindi]

Swayam me Vishwas [Hindi]

Regular price ₹ 88.00
Regular price ₹ 95.00 Sale price ₹ 88.00
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.
Quantity

Item Code: KAB1623

ISBN: 9788183226004

क्या आप अपने सपने सच करना चाहते है? क्या आप चाहते हैं कि आप अपनी योग्यताओं और क्षमताओं का अधिकतम इस्तेमाल कर सकें ? अगर हाँ, तो आपको यह पुस्तक ज़रूर पढ़नी चाहिए!

इस पुस्तक में मानव क्षमता विकास आंदोलन के अग्रणी प्रवर्तकों में से एक डॉ. जोसेफ़ मर्फ़ी आपको बताते हैं कि आप अपने सपने कैसे सच कर सकते हैं और अपने जीवन में भारी सफलता कैसे हासिल कर सकते हैं। हम में से हर एक में बहुत सी नैसर्गिक क्षमता है। सही मानसिक नज़रिया हो, तो आपके पास वह हर चीज़ है, जो सफल होने के लिए ज़रूरी है। आप अपने चेतन मन को प्रेरित कर सकते हैं - आपका चेतन मन ही वह इंजन है, जो आपके अवचेतन मन को शक्ति देता है। यह इंजन ही आपको महत्त्वाकांक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरी तरह हासिल करने के मार्ग पर ले जाएगा।

इस पुस्तक में आपको यह जानकारी मिलेगी कि अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों -कवियों, चित्रकारों, आविष्कारकों और उद्यमियों - ने अपने सपनों और विचारों को कैसे साकार किया, उन्होंने अपने अवचेतन मन की प्रोग्रामिंग करके पुरस्कारदायक और लाभकारी लक्ष्य कैसे हासिल किए, और आप भी अपने जीवन को समृद्ध बनाने के लिए ऐसी ही तकनीकें आसानी से कैसे अपना सकते हैं।

डॉ. जोसेफ़ मर्फ़ी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक, शिक्षक और वक्ता थे। उन्होंने  काफ़ी समय तक पूर्वी धर्मों का अध्ययन किया और कई वर्षों तक भारत में रहकर गहन शोध किया | संसार के धर्मों के शोध के बाद उन्हें विश्वास हो गया  कि हममें से प्रत्येक के भीतर एक विराट शक्ति - हमारे अवचेतन मन की शक्ति - है, जो हमारे जीवन का कायाकल्प कर सकती है। 

उन्होंने 30 से ज़्यादा बेहतरीन सेल्फ़-हेल्प पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें टेलीसाइकिक्स, टेक्नीक्स इन प्रेयर थेरेपी और साइकिक परसेप्शन शामिल हैं। उनकी मुख्य पुस्तक द पॉवर ऑफ़ यॉर सबकॉन्शस माइंड सार्वकालिक बेस्टसेलिंग पुस्तकों में से एक है।
Joseph Murphy Books

Author
Language
ISBN
View full details