Skip to product information
1 of 1

Vishvavidyalaya Prakashan

Mritaatmaaon se Sampark [Hindi]

Mritaatmaaon se Sampark [Hindi]

Regular price ₹ 170.00
Regular price ₹ 200.00 Sale price ₹ 170.00
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.
Quantity

Item Code: KAB1791

प्रस्तुत कथा संग्रह में आप जो कुछ भी पढ़ेंगे, निश्चय ही कुछ प्रसंगों और कुछ घटनाओं पर आपको सहसा विश्वास नहीं होगा। यह स्वाभाविक भी है। मनुष्य उसी विषय वस्तु पर विश्वास करता है जो उसे स्वाभाविक प्रतीत होता है। अस्वाभाविकता उसे स्वीकार नहीं। लेकिन संसार में कुछ ऐसे भी लोग हुए है जिनके जीवन में अस्वाभाविक जिसे आप दूसरे शब्दों में 'अलौकिक' कह सकते है-- घटनाएँ घटी हैं और बराबर घटती भी रहती है। यदि इसे आप अतिशयोक्ति न समझे और कल्पना अथवा विचारों की उड़ान न समझें तो ऐसे ही लोगों में एक में भी हूँ । मेरे जीवन में बराबर ऐसी तमाम लौकिक, पारलौकिक घटनाएँ घटी है, जिन पर सहसा विश्वास नहीं किया जा सकता । कभी-कभी स्वयं सोचता हूँ कि क्‍या मैं ही उनका प्रत्यक्षदर्शी रहा हूँ, मैंने ही अनुभव किया है उनका,यदि मैं उन अविश्वसनीय लौकिक पारलौकिक घटनाओं को सम्पूर्ण रूप से लिपिबद्ध करू तो एक बहद ग्रन्थ तैयार हो जाय, लेकिन ऐसा सम्भव नहीं है मेरे लिए। मैंने उन्हीं को लिपिबद्ध करने का प्रयास किया है जिन्हें आध्यात्मिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक दृष्टि से प्रमाणित सिद्ध करने में समर्थ रहा हूँ।....

पारलौकिक जगत का अस्तित्व है इसमें सन्देह नहीं। भूत-प्रेत जैसी अशरीरी आत्माओं का अस्तित्व है  हें इसमें भी सन्देह नहीं | इन सबके सबंध में  जो कुछ देखा है और जो कुछ अनुभव किया है उन्हीं को अपनी भाषा शैली में लिपिबद्ध कर " मृतात्माओं से सम्पर्क" में प्रस्तुत कर रहा हूँ। आशा है , पूर्ण विश्वास के साथ मेरे  इस संग्रह को स्वीकार करेंगे आप।

Author
Language
ISBN
View full details