अंक ज्योतिष By Umesh Sharma
अंको की गणित का ज्योतिष से गहरा सम्बन्ध है l ज्योतिष का काम अंको के बिना नहीं चलता l 'अंक ज्योतिष ' या न्यूमेरोलॉजी मुलत: गणित की संख्या का एक विशेष प्रकार का फलित है, जिसके द्वारा हम मनुष्य के विशेष चरित्र, उसके भुत, भविष्य एवं वर्तमान के बारे में काफी कुछ जान सकते है l
अंक विधा के अंतर्गत यह माना जाता है कि यदि व्यक्ति की ऊर्जा उसके सकारात्मक अंको की ऊर्जा से मिल जाए, तो वह अपने जीवन में निश्चय ही मनचाही सफलता प्राप्त करने में सफल हो सकता है l
इस पुस्तक द्वारा निम्न बातो पर प्रकाश डाला गया है l
आपका मूलांक, भग्यांग तथा नामांक क्या है ?
आप कौन से अंक प्रभावित है और कौन से ग्रह का आपके जीवन में ज्यादा -से -ज्यादा प्रभाव रहेगा ?
आपके मित्र व् शत्रु कौन -कौन है ?
आपका शुभ समय, अशुभ समय, शुभ तारीखे, शुभ रंग, शुभ वाहन, शुभ शिक्षा, शुभ व्यवसाय, शुभ देश व् शहर, शुभ रत्न, शुभ वनस्पति, शुभ मन्त्र, शुभ यंत्र तथा पूज्य देवता कौन है ?